RASHTRA DEEP NEWS। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक होने से पहले मुख्यमंत्री लगातार हर दिन एक नई घोषणा कर रहे हैं। कभी राजस्थान में मंदिरों के विकास की तो कभी राजस्थान में खेल स्टेडियम का निर्माण।
इसी बीच मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान में महिला वर्ग को साधने के लिए एक बड़ी घोषणा की है। सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में कॉलेज जाने वाली छात्राओं को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। सौगात के तहत इन छात्राओं को कॉलेज आने- जाने के लिए बस का किराया मिलेगा। गहलोत ने ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम को मंजूरी दे दी है। इसकी विज्ञप्ति अगले 1 महीने में जारी भी हो जाएगी। इसके तहत 10 किलोमीटर या उससे ज्यादा दूरी का किराया तय करने पर छात्राओं को हर दिन का किराया दिया जाएगा। यह राशि छात्राओं के बैंक खातों में सीधे ही ट्रांसफर की जाएगी।
बस किराए पाने के लिए इन शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है, इस योजना में वही छात्राएं सरकार से किराया लेने के लिए पात्र होगी जिनकी हर महीने न्यूनतम उपस्थिति 75% हो। वही कॉलेज को छात्राओं की उपस्थिति भी बायोमेट्रिक मशीन से ही ली हुई हो। हालांकि सरकार को कॉलेजों में बायोमेट्रिक सिस्टम स्थापित करने में करीब 2 करोड़ का खर्च आजाएगा।



















