Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान…
Image

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान…

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात 9:30 बजे मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को दिल्ली लेडी हार्डिंग और LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, Mahakumbh जाने के लिए स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ गई थी। इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी।

रेलवे का कहना है कि, प्लेटफॉर्म में कोई बदलाव नहीं किया गया। सीढ़ियों पर लोगों के फिसलने की वजह से यह हादसा हुआ। वहीं रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों का कहना है, आखिरी वक्त पर प्लेटफॉर्म बदल देने की वजह से भगदड़ मची। साथ ही, दिल्ली पुलिस का बयान रेलवे से अलग है। पुलिस ने रेलवे को ही जिम्मेदार बताया है। इस भगदड़ में मरने वालों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे, 4 पुरुष है।

इसी बीच पूर्व रेल मंत्री Lalu Prasad Yadav का बयान सामने आया है। लालू ने कहा कि, रेल मंत्री को हादसे की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। ”

“हादसे पर Prime Minister Narendra Modi, दिल्ली के उपराज्यपाल व विपक्ष के कई नेताओं ने दुख जताया है।”

जिसके चलते Railway Minister Ashwini Vaishnav नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाएंगे। वहां वो हादसे वाली की जगह का जायजा लेंगे। साथ ही, रेल मंत्री ने भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख जताया।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना के प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान हो चुका है

  • मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा
  • गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹2.5 लाख
  • मामूली रूप से घायल लोगों को ₹1.0 लाख का मुआवजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *