Rajasthan DBT Scheme
राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों और कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म (सिलाई सहित) व स्कूल बैग खरीदने हेतु 800 रुपए की डीबीटी सहायता देने का ऐलान किया था। इस योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सम्मान के साथ शिक्षा से जोड़ना है।
लेकिन आंकड़े बताते हैं कि, 70 लाख पात्र विद्यार्थियों में से करीब 14 लाख के बैंक खातों में अब तक यह राशि नहीं पहुंची। बड़ा कारण जनाधार से खाता लिंक और अधिप्रमाणन में तकनीकी अड़चन।
वास्तव में, डीबीटी का लाभ तभी संभव है जब विद्यार्थी का बैंक खाता जनाधार से लिंक और अधिप्रमाणित हो। बड़ी संख्या में छात्रों के खाते अब भी अधिप्रमाणित नहीं हो पाए, जिसकी वजह से वे इस सहायता से वंचित हैं।
क्या है सरकार का उद्देश्य?
- आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आत्मसम्मान से शिक्षा से जोड़ना
- सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाना
- सीधे खाते में सहायता राशि पहुंचाना