Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • कांग्रेस के यह प्रत्याशी आज भरेंगे नामांकन, नई सरकार बनने के बाद पहला उप चुनाव, जनता किसके साथ सहानुभूति या सरकार…
Image

कांग्रेस के यह प्रत्याशी आज भरेंगे नामांकन, नई सरकार बनने के बाद पहला उप चुनाव, जनता किसके साथ सहानुभूति या सरकार…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तहत 199 सीटों पर चुनाव के साथ रिजल्ट भी घोषित कर दिए गए हैं। अब बस एक विधानसभा पर चुनाव होना है। करणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की मृत्यु के बाद 5 जनवरी को चुनाव किए जाएंगे।

आज मंगलवार को नए कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कुन्नर नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर राजस्थान के कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता करणपुर में जुटेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर के समर्थन में मंगलवार को एक सभा आयोजित होगी। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा आएंगे। इस दौरान नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर, सोहन नायक और शिमला नायक भी शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि यह चुनाव कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बन गयी है ऐसे में इसका फायदा इस सीट को मिलना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *