Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • सिक्किम और अरुणाचल में कांग्रेस नहीं खोल पाई खाता…
Image

सिक्किम और अरुणाचल में कांग्रेस नहीं खोल पाई खाता…


RASHTRADEEP NEWS

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को रुझानों में फिर बहुमत मिल गया है। उधर, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बनाती दिख रही है। भाजपा यहां 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने 21 सीटें जीत ली हैं। वह 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) 1 सीट जीत चुकी है। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 39 सीटें जीत लीं, जबकि 6 सीटों पर बढ़त बना ली है। पार्टी इनमें से 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 4 सीटें जीत चुके है, जबकि 2 पर आगे है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2 सीट जीत चुकी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 1 सीट जीत चुकी है, 2 पर आगे है। निर्दलीय 2 सीट जीत चुके हैं, 1 पर आगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *