RASHTRADEEP NEWS

वार्ड में काम नहीं होने से नाराज बीकानेर से कांग्रेसी पार्षद ने शहर में अब बदहाल प्रशासन-लाचार के होर्डिंग लगवाने शुरू कर दिए है। यह पोस्टर वार्ड 52 के पार्षद महेन्द्र सिंह बडगुर्जर की तरफ से लगवाए गए है। जिसमें केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी और मेयर सुशीला कंवर की फोटो के साथ लिखा गया है कि तीन इंजन की सरकार अब तो जागो। इसके साथ ही लिखा गया है कि बेपरवाह शासन, बदहाल प्रशासन और लाचार बीकानेर।
पार्षद महेन्द्र सिंह ने बताया कि, आखिर जनता कहां जाए क्योंकि मेयर और विधायक मिलते ही नहीं है और केन्द्रीय मंत्री दिल्ली-बीकानेर के चक्कर निकालने में व्यस्त रहते है। दूसरी तरफ निगम के आयुक्त भी लापता है। ऐसे में शहर के यहीं हाल होने है। पार्षद ने कहा कि हमारा संघर्ष जारी रहेगा।















