Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • हरियाणा में कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, विनेश फोगाट को दिया टिकट…
Image

हरियाणा में कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, विनेश फोगाट को दिया टिकट…

RASHTRADEEP NEWS

हरियाणा में लंबे इतंजार और मंथन के बाद कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों का एलान किया है।

जारी लिस्ट के अनुसार विनेश फोगाट जुलाना से चुनाव लड़ेंगी। आज ही विनेश ने बजरंग पूनिया के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की थी। वहीं सीएम नायब सैनी के खिलाफ लाडवा से पार्टी ने मेवा सिंह को टिकट दिया है। हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदयभान होडल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रत्याशियों के नामों के लेकर दिल्ली में कई दिनों से कांग्रेस सीईसी की बैठक चल रही थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में आज भी बैठक का आयोजन हुआ। मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी, सोनिया गांधी और भूपेंद्र हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *