RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गहलोत और पायलट को महाराष्ट्र की अलग अलग विधानसभा सीटों पर सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किए हैं।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत को मुंबई कोंकण विधानसभा सीट का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है जबकि सचिन पायलट को मराठवाड़ा विधानसभा सीट पर सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। मुंबई और कोणक विधानसभा सीट पर गहलोत के सात डॉ. जी. परमेश्वरा को भी लगाया गया है जबकि मराठवाड़ा सीट पर पायलट के साथ उत्तम कुमार रेड्डी को भी सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।