RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान के जालोर जिले के कांग्रेस नेता पर सोते समय कथित रूप से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। वह कुछ साल सिवाणा सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। व्यक्ति की हत्या पर अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने कहा कि अपराधियों में पुलिस व कानून का खौफ नहीं है। उन्होंने जालोर पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वरलाल ने बताया कि, सायला थाना क्षेत्र के बावतरा गांव में शुक्रवार रात विजयराज देर रात को अपने फार्म हाउस पर टीन शेड के नीचे सो रहे थे। उसकी पत्नी, बेटी और मां घर में दूसरे कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान करीब दो बजे तीन-चार अज्ञात हमलावरों ने उनपर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फिर वे भाग गए। इसके बाद विजयराज को उनके परिजन घायल अवस्था में अस्पताल ले गये, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रारंभिक जानकारी में प्रॉपर्टी को लेकर ही हमला करने की जानकारी सामने आई है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल जांच जारी है। विजयराज के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया और वे धरने पर बैठे हैं। पुलिस के अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विजयराज देवासी कांग्रेस कार्यकर्ता थे और उन्होंने 2013 का विधानसभा चुनाव सिवाणा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। विजयराज की हत्या के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने जालौर पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जालोर के बावतरा में देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ता विजयराज देवासी की हत्या कर दी। यह दिखाता है कि अपराधियों में पुलिस व कानून का खौफ नहीं है।