Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • दिल्ली धमाके पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान—आतंकियों ने दिखाया जलवा…
Image

दिल्ली धमाके पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान—आतंकियों ने दिखाया जलवा…

Delhi Blast News

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता उदित राज एक बार फिर विवादों में हैं। दिल्ली में लाल क़िले के पास हुए हालिया कार ब्लास्ट का ज़िक्र करते हुए उन्होंने आतंकियों की गतिविधियों को “जलवा” कहकर संबोधित कर दिया, जिसके बाद उनका बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उदित राज ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि जैसे ही यह कहा जाता है कि आतंकवाद खत्म हो गया—उसी समय आतंकवादी अपनी मौजूदगी दिखा देते हैं।

10 नवंबर की शाम लाल किले के पास i20 कार में हुए जोरदार धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस फिदायीन हमले में हमलावर सहित 15 लोगों की मौत और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जांच में खुलासा हुआ कि यह हमला डॉक्टरों से बना एक आतंकी मॉड्यूल चला रहा था। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले डॉक्टर-से-आतंकी उमर नबी ने इस आत्मघाती हमले को अंजाम दिया।

एक मीडिया सवाल के दौरान उदित राज ने कहा कि, जब भी सरकार आतंकवाद खत्म होने का दावा करती है, तभी आतंकी “कुछ न कुछ जलवा दिखा देते हैं।” हालांकि तुरंत ही खुद को संभालते हुए उन्होंने शब्द बदले और कहा कि आतंकवादी अपनी गतिविधियों से यह साबित कर देते हैं कि सरकारी दावे कमजोर पड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भाजपा शासन में आतंकवाद खत्म होने के दावे करती रही है, लेकिन लाल किला ब्लास्ट और पहलगाम हमले जैसे घटनाक्रम इन दावों पर सवाल खड़े करते हैं। कश्मीर की सुरक्षा और वहां स्टेटहुड बहाली के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए उदित राज ने कहा कि “वहां लूट जारी है और बार-बार वादाखिलाफी हो रही है। संभल नहीं पा रहे हैं, इसलिए हालात बिगड़ते जा रहे हैं।”



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *