Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • जनसुनवाई के दौरान कांग्रेस विधायक पर हुआ हमला…
Image

जनसुनवाई के दौरान कांग्रेस विधायक पर हुआ हमला…

RASHTRADEEP NEWS

जयपुर की आदर्श नगर सीट से कांग्रेस विधायक रफीक खान पर एक युवक ने हमला किया गया। हालांकि, हमले में उन्हें चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि युवक ने विधायक रफीक खान को मुक्का मारकर उघायल करने का प्रयास किया। इस दौरान उसे पकड़ लिया गया।

 जानकारी के अनुसार, विधायक रफीक खान अपने घर पर जनसुनवाई कर रहे थे। जनसुनवाई के दौरान ही आरोपी युवक वहां मौजूद था। जैसे ही विधायक रफीक खान अपने घर से विधानसभा जाने के लिए निकले युवक ने उन पर हमला कर दिया। फिलहाल, विधायक रफीक खान विधानसभा में मौजूद हैं। इस घटना के संबंध में वे आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *