Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • सड़क हादसे में बाल-बाल बचे कांग्रेस विधायक, गोवंश से टकराई कार…
Image

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे कांग्रेस विधायक, गोवंश से टकराई कार…

Rajasthan – राजस्थान के जयपुर-दौसा के मध्य नेशनल हाईवे 21 पर भंडाना के समीप रविवार शाम नागौर जिले के मकराना विधायक जाकिर हुसैन सामने गाय आने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि विधायक सहित कार सवार तीन लोग सुरक्षित बच गए।

बताया जा रहा है क्योंकि, विधायक अलवर में एक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस मकराना लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में गोवंश आ गया। ड्राइवर ने उसे बचाने की कोशिश की, मगर गाड़ी गोवंश से टकरा गई। इस हादसे में भी विधायक को चोट नहीं आई थी। दुर्घटना में कार के आगे के हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा था। हादसे की सूचना पर दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा तुरंत मौके पर पहुंचे। बैरवा ने बताया कि मकराना विधायक दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए जा रहे थे। दूसरी गाड़ी का इंतजाम कर विधायक को दिल्ली के लिए रवाना किया तथा क्षतिग्रस्त कार को वर्कशॉप भेजा गया।



2 Comments Text
  • binance referal code says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
  • Registrera says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *