Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • अचानक बिगड़ी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तबीयत…
Image

अचानक बिगड़ी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तबीयत…


RASHTRADEEP NEWS

आज झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी गठबंधन पार्टियों की रैली है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे वह अब इस रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी।

रमेश मे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, राहुल गांधी आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे, जहां इंडी गठबंधन की रैली हो रही है। लेकिन वह अचानक बीमार हो गए हैं और फिलहाल नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे अवश्य सतना में जनसभा को संबोधित करने के बाद रांची की रैली में शामिल होंगे।

इस रैली में कुल 14 राजनीतिक पार्टियां भाग लेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य भी इस रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में करीबन पांच लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *