🟢 Congress President Mallikarjun Kharge
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत अचानक खराब होने के चलते उन्हें बेंगलुरु के एम.एस. रमैया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, 83 वर्षीय खरगे को तेज बुखार और पैर में दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे की हालत स्थिर है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है।


















