Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • कांग्रेस अध्यक्ष का महिला विरोधी बयान, लोकतंत्र का अपमान: कैबिनेट मंत्री गोदारा…
Image

कांग्रेस अध्यक्ष का महिला विरोधी बयान, लोकतंत्र का अपमान: कैबिनेट मंत्री गोदारा…

🟡 Rajasthan Politics News

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा द्वारा दिया गया बयान एक बार फिर कांग्रेस की महिला विरोधी सोच और लोकतंत्र के प्रति असम्मानजनक रवैये को उजागर करता है।

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि – “कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी सदैव महिला विरोधी रही है। जो नेता सदन के सर्वोच्च आसन का सम्मान नहीं कर सकता, वह लोकतंत्र का क्या ही सम्मान करेगा।”

मंत्री गोदारा ने इसे शर्मनाक कृत्य बताते हुए कहा कि, कांग्रेस नेताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष लोकतंत्र का सर्वोच्च पद है और इस प्रकार की बयानबाजी कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *