Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • एग्जिट पोल की चर्चा में नहीं शामिल होंगे कांग्रेस के प्रवक्ता…
Image

एग्जिट पोल की चर्चा में नहीं शामिल होंगे कांग्रेस के प्रवक्ता…


RASHTRADEEP NEWS

कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। सातवें चरण में मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग टीवी चैनलों, सोशल और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होने वाले एग्जिट पोल डिबेट में कांग्रेस पार्टी अपने प्रवक्ताओं को नहीं भेजेगी। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

पार्टी सूत्रों ने एक जून को होने वाले अंतिम दौर के मतदान से ठीक पहले बताया कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावी नतीजों से पहले एग्जिट पोल का हिस्सा न बनने का फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि ऐसी बहसों से कोई सार्थक नतीजे सामने नहीं आते। पार्टी सूत्रों का कहना है कि चार जून को होने वाली मतगणना के बाद देश की जनता का जनादेश सामने आएगा। पार्टी इसे स्वीकार करेगी।

1 Comments Text
  • Bystroe_goOr says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Конкуренция в интернете и пути ее преодоления, не упустите шанс. GSA ссылки [url=https://kwork.ru/links/41629912/seo-pushka-dlya-sayta-mnogourovnevaya-piramida-ssylok-pod-klyuch]https://kwork.ru/links/41629912/seo-pushka-dlya-sayta-mnogourovnevaya-piramida-ssylok-pod-klyuch[/url] .
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *