Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • गृहमंत्री अमित शाह के अपमान जनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का केंडल मार्च…
Image

गृहमंत्री अमित शाह के अपमान जनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का केंडल मार्च…

RASHTRADEEP NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने पर आज बीकानेर शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के बी ब्लॉक द्वारा अम्बेडकर सर्किल पर केंडल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश महासचिव SMD जयदीपसिंह जावा ने कहा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर संविधान निर्माता है। देश को दिशा देने वाकई महापुरुष है। उनका अपमान उनके निर्मित संविधान का अपमान देश नही सहेगा। शहर सचिव मनोज चौधरी ने कहा भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री शाह की अपमानजनक टिप्पणी को देश नही भूलेगा न बर्दाश्त करेगा। संविधान की रक्षा करना बाबा साहेब की विरासत की हिफाजत करना देश के लोगो की आवाज उनके हक अधिकारी बात करना हमारा कर्तव्य है। आज संसद में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष सहित महिला सांसदों के साथ किया गया दुर्व्यवहार अत्यंत शर्मनाक व गोर निंदनीय है।

इस अवसर पर बी ब्लॉक अध्यक्ष सुमित वल्लभ कोचर, मनोज चौधरी, जयदीपसिंह जावा, आंनदसिंह सोढ़ा, किशन गहलोत, अब्दुल रहमान लोदरा,सुमित जोशी, विजेंदरसिंह बीदावत,विजय खत्री, विकास रावत, महबूब रंगरेज, जितेंद नायक, चन्द्रप्रकाश सियोता, जाकिर पठान, रामदयाल गोदरा, सरताज पार्षद, एजाज पठान, हरिप्रकाश वाल्मीकि, गोपी बिश्नोई, अकबर जोइया, मोहित नायक, अकबर अली, जयदीप मेघवाल, गोरधनलाल मीणा, फुसाराम नायक, रोहित पंडित, कैलाश गहलोत, रमेश नायक, किशन घन्टी, पाबूराम नायक, विक्रम चांगरा, सतीष सोनी, अरुण यादव, सलिम भाटी, कैलाश ओझा सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *