RASHTRADEEP NEWS
हरियाणा के जींद जिले की बहुचर्चित जुलाना सीट पर कांग्रेस उसे कड़ी टक्कर दे रही है। यहां कांग्रेस की पहलवान विनेश फोगाट ने बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी की बढ़त को रोक दिया है। बैरागी चार राउंड तक बढ़त बनाए हुए थे। चौथे राउंड तक वे 3641 वोटों से आगे चल रहे थे। लेकिन अब विनेश 11 वे राउंड में 6050 वोट से आगे है।
वही, आदमपुर सीट से पूर्व सीएम भजनलाल के पोते और भाजपा ने भव्य बिश्नोई ने कांग्रेस के चंद्रप्रकाश की बढ़त पर रोक लगा दी है। सातवे राउंड में भव्य 4185 वोट से आगे है। बीच में कुछ राउंड में भव्य बिश्नोई लगातार पीछे चल रहे थे। पर अब आगे है।