Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल और खुद को मारी गोली…
Image

कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल और खुद को मारी गोली…

RASHTRADEEP NEWS

चित्तौड़गढ़ जिले में बेगूं पुलिस उपाधीक्षक के गनमैन कांस्टेबल ने बेगूं थाने की महिला कांस्टेबल के सीने में गोली मार दी। कांस्टेबल ने खुद को भी गले में गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ के लिए रेफर किया गया।

जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि महिला कांस्टेबल पूनम सोमवार शाम करीब सात बजे थाने के सामने स्थित उसके किराए के कमरे पर पहुंची तो कांस्टेबल सियाराम वहां पहले से मौजूद था। उसने सर्विस पिस्टल से कांस्टेबल पूनम के सीने में गोली मार दी और खुद को भी गले में गोली मार ली। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

सोमवार शाम को ठुकराई पंचायत में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान जाप्ते में पूनम भी शामिल थी। दस्ते में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पूनम किसी भी प्रकार से परेशान नजर नहीं आ रही थी। पूनम ने थाने के सामने एक कमरा किराए ले रखा था। महिला सिपाही पूनम को गोली मारने के बाद सिपाही सियाराम की ओर से खुद को भी गोली मार लेने की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप अधीक्षक, सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता पहुंचा। दोनों घायलों को यहां लाने से पहले ही उनके उपचार की व्यवस्थाएं कर ली गई। इसके बाद एंबुलेंस से सिपाही पूनम व सियाराम को सांवलियाजी अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार शुरू किया गया। दोनों की हालत गंभीर होने से उन्हें रैफर करने की तैयारी की जा रही है।

दोनों को पुलिस विभाग में लगे दो वर्ष भी नही हुए। करीब 16-17 माह पूर्व ही दोनों की बेगूं में पोस्टिंग हुई थी। पूनम मूलत दौसा और सियाराम कोटा का निवासी है। सियाराम पुलिस उपाधीक्षक बेगूं अंजलि सिंह का गनमैन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *