Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी, मंत्री पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी…
Image

कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी, मंत्री पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी…


Vijay Shah controversy

मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह अपने विवादित बयान को लेकर पार्टी नेतृत्व के निशाने पर आ गए हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई टिप्पणी पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अब उन्हें मोहन यादव मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देर रात प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ आपात बैठक की। इस बैठक में विजय शाह के मामले पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया हैंडल से हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करने की बात कही गई।

भाजपा की फायरब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी विजय शाह की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि “ऐसे बयानों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं होनी चाहिए, उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।”

विजय शाह का मंत्री पद अब खतरे में नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान जल्द ही इस पर बड़ा फैसला ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *