Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर शहर भाजपा में नई टीम का काउंटडाउन शुरू, प्रभारी ने दी हरी झंडी…
Image

बीकानेर शहर भाजपा में नई टीम का काउंटडाउन शुरू, प्रभारी ने दी हरी झंडी…

Bikaner News

बीकानेर शहर BJP कार्यकारिणी के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। संभावित नामों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है।

  • बीकानेर शहर भाजपा महामंत्री पद के लिए श्याम हाडला और कौशल शर्मा के नामों की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। दोनों ही नेता संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं।
  • उपाध्यक्ष पद को लेकर भी दिलचस्प मुकाबला सामने आया है। दीपक पारीक, इन्द्रचंद मालू और आनंद सिंह भाटी प्रमुख दावेदारों में हैं। इसके अलावा जोगेंद्र शर्मा और विनोद करोल के नामों पर भी गहन विचार-विमर्श चल रहा है।

शहर प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने दी हरी झंडी

सूत्रों के अनुसार, शहर प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने कार्यकारिणी गठन के लिए लगभग हरी झंडी दे दी है। जल्द ही औपचारिक घोषणा की संभावना जताई जा रही है।

बता दे, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ फिलहाल जयपुर प्रवास पर हैं। ओर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी और पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास से संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की है। साथ ही, पूर्व मेयर नारायण चोपड़ा भी इस प्रक्रिया में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं और सुमन छाजेड़ के साथ मिलकर संगठनात्मक समीकरणों को संतुलित करने की रणनीति बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *