⚪ Bikaner Accident News
बीकानेर जिले के कोलायत थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी की शाम को जीवणराम और उनकी पत्नी पुष्पा देवी अपने खेत में ट्यूबवेल के माध्यम से फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान पास से गुजर रहे ट्रांसफॉर्मर से अचानक करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 30 जनवरी को जीवणराम ने दम तोड़ दिया। वहीं उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने भी 1 फरवरी को उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। मामले को लेकर मृतक के रिश्तेदार मनोज कुमार नाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। राजस्थान पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।















