Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में जानवरों पर बर्बरता, गर्म पानी फेंका ओर मिर्च पिलाई, मामला दर्ज…
Image

बीकानेर में जानवरों पर बर्बरता, गर्म पानी फेंका ओर मिर्च पिलाई, मामला दर्ज…

Bikaner Crime News

बीकानेर के व्यास कॉलोनी क्षेत्र से जानवरों के साथ क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। 3-ई निवासी बलजीत सिंह ने अपने पड़ोसियों मधु अरोड़ा, हरबंसलाल, मनोज, शर्मा आंटी और दैया आंटी के खिलाफ पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार को लेकर व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

बलजीत सिंह का कहना है कि वे प्रतिदिन अपने घर के सामने स्थित पार्क में बेसहारा जानवरों को रोटी और पानी देते हैं। उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर उनके पड़ोसी उनसे नाराज़ हैं और अक्सर गाली-गलौच करते हैं। बलजीत सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपीगण जानवरों को मिर्च मिला पानी पिलाते हैं और उन पर गर्म पानी फेंकते हैं, जिससे जानवरों को गंभीर पीड़ा होती है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लि है और जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *