Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • घर में पिता-पुत्र के संदिग्ध हालात में शव मिले, इलाके में मचा हड़कंप…
Image

घर में पिता-पुत्र के संदिग्ध हालात में शव मिले, इलाके में मचा हड़कंप…

Rajasthan News Today

हनुमानगढ़ शहर के टाउन थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बस स्टैंड के पीछे पंजाबी मोहल्ले में एक ही परिवार के दो सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान रामचंद्र उर्फ राम और उसके 30 वर्षीय पुत्र राजपाल उर्फ भोलू के रूप में हुई है। दोनों पिता-पुत्र फल का ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाते थे।

शनिवार शाम स्थानीय लोगों ने घर से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टाउन थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पिता-पुत्र मृत अवस्था में मिले। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का मौका-मुआयना किया गया है, और एफएसएल टीम भी बुलवाई गई है ताकि मामले की हर कोण से जांच की जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *