Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर नाल एयरपोर्ट से दिल्ली-जयपुर फ्लाइट बंद, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं…
Image

बीकानेर नाल एयरपोर्ट से दिल्ली-जयपुर फ्लाइट बंद, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं…

Bikaner Nal Airport

बीकानेर नाल एयरपोर्ट से दिल्ली वाया जयपुर उड़ान भरने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट पिछले कुछ सप्ताह से ठप हो चुकी है। यह फ्लाइट सप्ताह में केवल सोमवार और शुक्रवार को ही संचालित होती थी, लेकिन जून के आखिरी सप्ताह से इसका संचालन अनियमित हो गया है।

फ्लाइट संख्या 91834 बीकानेर से रात 8:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती थी। तय शेड्यूल के अनुसार यह रात 9:35 बजे जयपुर पहुंचती, और फिर रात 12:30 बजे जयपुर से उड़ान भरकर रात 1:25 बजे दिल्ली लैंड करती थी। वापसी में यह सेवा शाम 5:10 बजे दिल्ली से उड़कर रात 7:55 बजे बीकानेर पहुंचती थी। लेकिन अब इस सेवा के बंद हो जाने से यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। बिजनेस, नौकरी और मेडिकल कारणों से दिल्ली और जयपुर जाने वाले यात्रियों को अन्य परिवहन साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि एलाइंस एयर के हटने के बाद अब नाल एयरपोर्ट को नए जहाज की उम्मीद केवल विंटर शेड्यूल से ही है। हालांकि अधिकारियों के लगातार प्रयास के बावजूद अभी तक किसी एयरलाइन से नियमित उड़ान को लेकर पुख्ता आश्वासन नहीं मिला है।

यात्रियों का मानना है कि बीकानेर से सीधी दिल्ली वाया जयपुर फ्लाइट का नियमित संचालन दोबारा शुरू होना बेहद जरूरी है। ताकि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *