Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • किसानों की हुंकार से कई राज्यों में हलचल तेज, दिल्ली की सीमाएं हो सकती हैं सील…
Image

किसानों की हुंकार से कई राज्यों में हलचल तेज, दिल्ली की सीमाएं हो सकती हैं सील…

RASHTRADEEP NEWS

किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के ऐलान से एक बार फिर कई राज्यों में हलचल तेज हो गई है। किसानों के एक और आंदोलन की तैयारी के बीच दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगी दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस द्वारा यहां बैरिकेडिंग करने के साथ ही 5000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। वहीं, हरियाणा में भी किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च से पहले हरियाणा पुलिस ने राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभूतपूर्व इंतजामों के तहत केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 50 कंपनियां तैनात की हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को उत्तर प्रदेश के किसानों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धरना दिया। पुलिस ने दिल्ली तक उनके मार्च को रोक दिया। प्रदर्शन के परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *