Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • रोहित-कोहली को भारतीय टीम से बाहर करने की मांग तेज…
Image

रोहित-कोहली को भारतीय टीम से बाहर करने की मांग तेज…

RASHTRADEEP NEWS

मेलबर्न टेस्ट के आखिरी दिन भारत के ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के चौथे मुकाबले की दूसरी पारी में भी कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली फ्लॉप हो गए। टीम इंडिया का समर्थक इन दोनों बल्लेबाजों से इस बार बड़ी पारी की उम्मीद लगाकर बैठे थे। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका और भारतीय टीम को मजेदार में छोड़कर दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए। दोनों के आउट होने के बाद अब भारतीय फैंस का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है और उनकी रिटायरमेंट तक की बात लोग करने लगे हैं।

दरअसल, पांचवें दिन भारत को जीतने के लिए 340 रनों की जरूरत थी। ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित और यशस्वी जायसवाल ने धैर्य दिखाते हुए गेंद को अच्छी तरह से डिफेंस कर रहे थे। लेकिन, 17वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने अपना आपा खो दिया और गैर जिम्मेदाराना शॉर्ट खेल कर अपनी विकेट एक बार फिर से पैट कमिंस को दे दी। इस तरह भारतीय कप्तान 9 रन बनाकर चलते बने। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने केएल राहुल आए और बिना खाता खोले ही वह भी आउट हो गए। अब भारत को कोहली से अच्छी परी की उम्मीद थी, लेकिन एक बार फिर से वही उन्होंने भी किया जो पहले करते आए थे। स्टार्क किसी बाहर जाती गेंद पर खेलने के चक्कर में एक बार फिर से बाहरी किनारा लगा और 5 रन बनाकर विराट पवेलियन लौट गए।

रोहित और कोहली दोनों ही टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और जिस तरह से दोनों ने विकेट फेंका उसके चलते भारतीय फैंस काफी निराश हो गए। दोनों के फ्लॉप होने के बाद अब लोग उनकी रिटायरमेंट की मांग करने लगे हैं।


1 Comments Text
  • binance referencní kód says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *