Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बादल फटने से गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव धराली तबाह, बचाव दल रवाना…
Image

बादल फटने से गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव धराली तबाह, बचाव दल रवाना…

Uttarkashi cloudburst 2025

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में मंगलवार तड़के बादल फटने से भयानक बाढ़ आ गई। खीर गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र में भारी तबाही मच गई। प्रशासन के मुताबिक, 20 से 25 होटल और होमस्टे पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। 10 से 12 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।

धराली के समीप स्थित प्राचीन कल्प केदार मंदिर भी मलबे की चपेट में आने की सूचना है। इस ऐतिहासिक मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता है।

स्थानीय निवासी राजेश पंवार ने बताया कि खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटा, जिससे कुछ ही मिनटों में विनाशकारी बाढ़ आ गई। लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। बाढ़ से धराली बाजार पूरी तरह बर्बाद हो गया है। घर, दुकानें और वाहन मलबे में दब चुके हैं। लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की और राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए। NDRF व ITBP की टीमें राहत-बचाव के लिए रवाना कर दी गई हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *