🔴 Dharmendra Deol Death News
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (89) के निधन की खबरों ने मंगलवार सुबह पूरे देश में सनसनी मचा दी। कई मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया पोस्ट्स पर दावा किया गया कि धर्मेंद्र का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। लेकिन कुछ ही घंटों बाद परिवार की ओर से इन खबरों का खंडन किया गया।
धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा— “मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद।”
वहीं धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी झूठी खबरों पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक्स (X) पर लिखा— “जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।”

मंगलवार सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबरें फैलते ही देशभर में प्रशंसकों ने शोक जताना शुरू कर दिया। यहां तक कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक्स (X) पर श्रद्धांजलि संदेश पोस्ट किया, जिसे बाद में हटा लिया गया। फिलहाल, धर्मेंद्र की सेहत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। परिवार ने सभी से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करें।


















