Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • कपड़ा व्यापारी का घिनौना खेल, पहले धर्म परिवर्तन फिर किडनी तस्करी की कोशिश…
Image

कपड़ा व्यापारी का घिनौना खेल, पहले धर्म परिवर्तन फिर किडनी तस्करी की कोशिश…

धर्म परिवर्तन की आड़ में किडनी तस्करी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला को धोखे से धर्म परिवर्तन कर निकाह करवाकर उसकी किडनी बेचने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। पीड़िता आराध्या, जिसने नौकरी के बहाने शुरू हुई इस कहानी को अपनी रिपोर्ट में बयान किया है। आज अपनी जान बचाकर इंसाफ की लड़ाई लड़ रही है।

आराध्या ने बताया कि उसके पति ने उसे 10 महीने पहले बिजनौर में कपड़े के व्यापारी मोहम्मद तारिक मंसूरी की साड़ी-सूट की दुकान पर काम पर लगवाया था। शुरुआत में सब सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद तारिक उसे कपड़ा खरीदने के बहाने अलग-अलग शहरों में ले जाने लगा। इस दौरान उसने आराध्या को मंडावर में एक कमरा दिलवा दिया।23 फरवरी 2025 को तारिक ने आराध्या को नशा देकर बुर्का पहनाया और नजीबाबाद ले जाकर जबरन निकाह कर लिया। आराध्या का नाम बदलकर “आयशा” रख दिया गया। आरोप है कि इस पूरे षड्यंत्र में उसकी पत्नी नसरीन समेत कई लोग शामिल थे।

निकाह के बाद आराध्या को दिल्ली और ऋषिकेश ले जाया गया। वहां उसे बिना बताए एक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां पता चला कि उसकी किडनी बेचने की तैयारी हो रही है। दिल्ली में एक व्यक्ति 50 लाख रुपये देने को तैयार था, लेकिन व्यापारी तारिक ने सौदा 90 लाख में तय करने का दबाव बनाया। ऋषिकेश के अस्पताल में जब आराध्या को सच्चाई का पता चला, तो उसने विरोध किया और बदमाशों से भिड़ गई। इसके बाद 21 जुलाई को आरोपियों ने उसे जबरन ज़हर पिलाकर मारने की कोशिश की, लेकिन समय रहते अस्पताल पहुंचाने पर उसकी जान बच गई।

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तारिक मंसूरी, उसकी पत्नी नसरीन, नदीम, अमन उर्फ सुलेमान और अयान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रेशमा, अदनान, महराज, संदीप और फहीम की तलाश में दबिश जारी है। पुलिस ने आरोपियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *