RASHTRADEEP NEWS
बाड़मेर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के जोधपुर डिस्कॉम के जूनियर इंजीनियर (जेईएन) रामकेस मीणा को फटकार लगाने का मामला तूल पकड़ रहा है। बिजली इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ जोधपुर डिस्कॉम के बैनर तले इंजीनियर्स ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
सीएम के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। जिसमें विधायक भाटी पर आरोप लगाया कि कनिष्ठ अभियंता रामकेश मीणा को अशोभनीय और अमर्यादित भाषा से प्रताड़ित किया गया। इससे समस्त अभियंताओं में भारी रोष है। सीएम से मांग है कि जनप्रतिनिधिओं की ओर से फील्ड विजिट के दौरान संयमित भाषा का उपयोग करने के लिए पाबंद किया जाए।


















