⚫ Bikaner Crime News
बीकानेर शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को दो पक्षों में कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना भादाणियों की तलाई के पास रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए खुली धमकी दी — “तुमकों मारे बगैर नहीं छोड़ेंगे।”
गोपेश्वर बस्ती निवासी सुमित ठाकुर ने पुलिस में रिपोर्ट दी है कि साबिर अली, नासिर अली, तालिब सहित 5-7 अन्य लोगों ने उसके साथ और उसके भाई पर हमला कर दिया। झगड़े में दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल रहा, लेकिन अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।














