Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • रेजिडेंट डॉक्टर्स लौटे काम पर, P.B.M अस्पताल में मरीजों ने ली राहत सांस…
Image

रेजिडेंट डॉक्टर्स लौटे काम पर, P.B.M अस्पताल में मरीजों ने ली राहत सांस…

RASHTRA DEEP NEWS BIKANER। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में रोगियों ने गुरुवार को राहत की सांस ली, जब रेजिडेंट डॉक्टर्स अपनी हड़ताल खत्म करके फिर काम पर लौट आए हैं। करीब पांच सौ पीजी मेडिकल स्टूडेंट्स के काम पर लौटने से वार्ड से आउटडोर तक रोगियों की संभाला। बुधवार को इसी अस्पताल में रोगियों व उनके परिजनों की हालत खराब हो गई।



बुधवार देर रात रेजिडेंट डॉक्टर्स और सरकार के बीच समझौता होने के बाद काम पर लौटने की घोषणा कर दी गई थी। गुरुवार सुबह अस्पताल के सभी वार्डों में रेजीडेंट डॉक्टर्स काम पर नजर आए। रेजिडेंट्स के आने से आउटडोर में भी स्थिति सुधरी है। सीनियर डॉक्टर्स के बजाय रेजिडेंट डॉक्टर्स ही काम देखते हैं। ऐसे में इन डॉक्टर्स के आने से आउटडोर में ज्यादा भीड़ नहीं हुई। वार्ड में कल तक जो रोगी और परिजन इधर से उधर चक्कर काट रहे थे, उन्हें सुबह से डॉक्टर मिल गए।

बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में करीब तीन सौ से ज्यादा पीजी स्टूडेंट्स है। ये सभी रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। अधिकांश डॉक्टर 15 से 18 घंटे तक काम करते हैं। इन डॉक्टर्स के भरोसे ही बीकानेर का पीबीएम अस्पताल संचालित होता है। ऐसे में इनके काम पर लौटने के साथ ही स्थिति काफी हद तक सामान्य हो गई। उधर, अन्य डॉक्टर अब तक काम पर नहीं लौटे हैं। जिले के डिस्पेंसरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थिति अब भी बिगड़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *