Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में घरेलू कलह ने लिया खौफनाक मोड़, दो बच्चों के सिर से उठा माता पिता का साया…
Image

बीकानेर में घरेलू कलह ने लिया खौफनाक मोड़, दो बच्चों के सिर से उठा माता पिता का साया…

🪔 Bikaner News Today

बीकानेर जिले से इस वक्त एक दर्दनाक खबर सामने आई है। पूगल थाना क्षेत्र के 2एडी गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जहां पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला और पूगल पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतक मालाराम मेघवाल और उसकी पत्नी दरिया के बीच बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मालाराम ने दरिया का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मालाराम ने खुद भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि दंपती की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे — एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *