Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • गांधी जयंती की छुट्टी रद्द करने पर भड़के डोटासरा, सुनाई खरी-खोटी…
Image

गांधी जयंती की छुट्टी रद्द करने पर भड़के डोटासरा, सुनाई खरी-खोटी…


RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान विश्विद्यालय में गांधी जयंती की छुट्टी रद्द करने पर पीसीसी चीफ गोंविद सिंह डोटासरा ने भाजपा और संघ पर जमकर निशाना साधा है। गोविंद सिंह डोटासरा ने छुट्टी रद्द करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि गोडसे के पदचिह्नों पर चलने वाले क्या कभी गांधी के हो सकते हैं। बता दें एक आदेश जारी कर राजस्थान यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े संघटक कॉलेजों में गांधी जयंती की छुट्टी को निरस्त किया गया है।

दरअसल, पीसीसी चीफ गोंविद सिंह डोटासरा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि, “गोडसे के पदचिन्हों पर चलने वाले क्या कभी गांधी के हो सकते हैं? ये सवाल इसलिए.. क्योंकि गांधी जी के लिए संघ की शाखाओं से निकली नफ़रत किसी न किसी रूप में भाजपा सरकारों के निर्णयों में बाहर आ ही जाती है। पहले गांधी वाटिका का विरोध, फिर गांधी म्यूजियम को जनता के लिए खोलने पर रोक और अब गांधी जयंती पर राजस्थान विश्विद्यालय द्वारा अवकाश निरस्त करना बापू के प्रति भाजपा की नफ़रत एवं अपमान को जगजाहिर कर रहा है। भाजपा का षड्यंत्र कभी कामयाब नहीं होगा, क्योंकि गांधी इस देश के कण-कण में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *