RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर की सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी के आदेशों की अनुपालना में ENT विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक व्यास की सेवाएं पीबीएम अस्पताल से राजकीय जिला अस्पताल (सैटेलाइट) गंगाशहर कर दी गयी हैं। डॉ. व्यास अब आगामी आदेश तक अपनी सेवाएं सैटेलाइट अस्पताल, गंगाशहर में देंगे।

आपको बता दें कि डॉ. व्यास को नाक, कान एवं गला रोग में विशेषज्ञता हासिल है। डॉ. व्यास ने 2022 में एम.एस. ENT एस.पी .मेडिकल कॉलेज से ही उतीर्ण की है। इसके बाद इन्होंने एक वर्ष वर्ष की सेवा सीनियर रेजिडेंट के रूप में पीबीएम हॉस्पिटल में दी।