RASHTRADEEP NEWS
आज बीकानेर पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. बीड़ी कल्ला के समर्थन में दोपहर को एमएम ग्राउण्ड से एक महारैली निकाली गई। दोपहर 12 बजे एमएमए ग्राउण्ड से शुरू हुई रैली में कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस के झंड़े लिए और डॉ.कल्ला के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उत्साह, जोश के साथ आगे बढ़ रहे थे। राजीव यूथ क्लब के तत्वावधान में निकाली गई रैली में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा।


यह रैली एमएम ग्राउण्ड से शुरू हुई, जो गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट, बारहगुवाड़, सदाफतेह, रत्ताणी व्यासों का चौक, सेवगों का चौक, भ_ड़ों का चौक, आचार्यों का चौक, बड़ा बाजार, रांगड़ी चौक, ठंठेरा रोड, सिटी कोतवाली, लेडी एल्गिन स्कूल, सार्दुल स्कूल, कोटगेट, जोशीवाड़ा, दाऊजी मंदिर, तेलीवाड़ा, मोहता चौक, हर्षों का चौक, मूंधड़ा चौक, दम्माणी चौक, लालाणी व्यासों का चौक, गोपीनाथ भवन, जर्नादन कल्ला की गली से होते मुख्य कार्यालय डागा चौक आकर समाप्तहुई।


डॉ.बीड़ी कल्ला के समर्थन में निकाल गई महारैली का काफिला करीब पांच घंटें तक शहर के अनदुरुनी मोहल्लों से गुजरा तो माहौल कल्लामय हो गया। रैली में राजीव यूथ क्लब के कार्यकर्ताओं के साथ ही कांग्रेस के अग्रिम संगठन, सेवादल, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस के साथ ही सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर जोश और उत्साह के साथ डॉ.बीड़ी कल्ला का समर्थन किया। दोपहर 12 बजे शुरू रैली शाम करीब 6 बजे कांग्रेस के मुख्य कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।

पुष्प वर्षा से सभी कार्यकर्ताओं कागर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं रैली के रास्ते में कईस्थानों पर कांग्रेस के समर्थकों ने भी पुष्प वर्षा से स्वागतकिया। जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था की गई।महारैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस के समर्थक जिसमेंआमजन, महिलाएं, युवावर्ग और कार्यकर्ता पैदल, दुपहियावाहनों, बड़ी गाडिय़ों में बैठकर रैली में शामिल हुए। शहरमें रैली के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारीउत्साह से लबरेज नजर आई।