Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • कल बीकानेर आएंगे डॉ. नीरज के. पवन, जानिए पूरा शेड्यूल…
Image

कल बीकानेर आएंगे डॉ. नीरज के. पवन, जानिए पूरा शेड्यूल…

Bikaner News Today

बीकानेर की ज़मीन एक बार फिर उस अफसर के कदमों से गुलजार होगी। जिसने अपने कार्यकाल में आमजन के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन गुरुवार को बीकानेर आ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. पवन प्रातः 6 बजे जयपुर से सड़क मार्ग के ज़रिए रवाना होंगे और लगभग प्रातः 11 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। इस दौरान वे संभाग में चल रही विभागीय योजनाओं और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे, साथ ही विभागीय गतिविधियों का गहन अवलोकन भी करेंगे।

विशेष बात यह है कि, डॉ. नीरज पवन बीकानेर में संभागीय आयुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं और उनके कार्यकाल को आज भी बीकानेरवासी स्वर्णिम काल के रूप में याद करते हैं। विकास कार्यों, जनसुनवाई और पारदर्शी प्रशासन के कारण उन्होंने जो छवि बनाई, उसी का परिणाम है कि आज भी जब वे बीकानेर आते हैं, तो आमजन स्वतः ही उनके स्वागत में उमड़ पड़ता है। उनका बीकानेर प्रवास संक्षिप्त रहेगा और वे सायं 5 बजे राजकीय वाहन से पुनः जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

डॉ. पवन का यह दौरा न केवल विभागीय नजरिए से महत्वपूर्ण है, बल्कि जनभावनाओं से जुड़ा हुआ भी है, क्योंकि बीकानेर की जनता आज भी उन्हें अपनापन और विश्वास के साथ याद करती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *