Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में नशेड़ी का आतंक, किसान से 20 हज़ार की लूट भीड़ ने दबोचा…
Image

बीकानेर में नशेड़ी का आतंक, किसान से 20 हज़ार की लूट भीड़ ने दबोचा…

Bikaner Crime News

बीकानेर शहर में नशेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। असामाजिक तत्व सुनसान स्थानों पर घूमकर राहगीरों, किसानों व व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं। ताज़ा मामला रोडवेज बस स्टैंड के सामने अक्षय होटल के पास का है, जहां एक किसान को बड़ी वारदात से बाल-बाल बचना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, किसान के पास करीब दो लाख रुपये थे, तभी एक नशेड़ी युवक ने मौका देखते ही 20 हजार रुपये छीनकर भागने की कोशिश की। किसान के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी नशेड़ी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास छीने गए 20 हजार रुपये बरामद हुए, जो तुरंत किसान को लौटा दिए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि, इस इलाक़े में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि कृषि मंडी रामपुरा ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। रात के समय इस ओवरब्रिज के नीचे नशेड़ी व असामाजिक तत्व खुलेआम नशा करते देखे जाते हैं। यही लोग बाद में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट को अंजाम देते हैं।



1 Comments Text
  • 2jbet says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    2jbet, let’s get down to business! I’m ready to place my bets and see if I can win big. Fingers crossed for some lucky wins! Explore betting options at 2jbet.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *