Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • नशे की लत ने मां-बेटे को बना दिया चोर…
Image

नशे की लत ने मां-बेटे को बना दिया चोर…

Rajasthan Crime News

नागौर जिले के सदर थाना पुलिस ने दूकोसी गांव में हुई बाइक चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए मां-बेटे की चौंकाने वाली गिरफ्तारी की है। चोरी की वारदात में लिप्त आरोपी चूरू जिले के रहने वाले हैं और उन्होंने सिर्फ मौज-मस्ती और नशे के लिए यह जुर्म कबूला है। मामला 1 अगस्त की रात का है। जब दूकोसी निवासी इशाक खान ने पुलिस को बताया कि रात 11 से 12 बजे के बीच उसके घर के बाहर खड़ी उसकी और रिश्तेदार सतार खान की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर एक विशेष टीम गठित की।

जांच टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी मदद से चोरों का सुराग जुटाया। इनपुट्स के आधार पर नागौर कस्बे में दबिश दी गई और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मलसीसर, चूरू निवासी मंजू कंवर (44) पत्नी महेन्द्र सिंह राजपूत और उसके बेटे तेजपाल सिंह राजपूत (20) के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक बाइक (RJ-21 SD-5374) बरामद कर ली है, जबकि दूसरी बाइक की तलाश जारी है। आरोपियों ने कबूला कि वे नशे की लत और ऐशो-आराम की चाहत में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते थे। अब उनसे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *