Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान में दवा अलर्ट, छह बड़ी दवाइयों के नमूने फेल – बाजार से तुरंत हटाने के आदेश…
Image

राजस्थान में दवा अलर्ट, छह बड़ी दवाइयों के नमूने फेल – बाजार से तुरंत हटाने के आदेश…

🟢 Rajasthan medicine alert

राजस्थान में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने राज्यभर में दवाइयों की गुणवत्ता पर बड़ा अलर्ट जारी करते हुए छह दवाइयों के बैच अमानक (Not of Standard Quality) पाए हैं। इन दवाओं में दर्दनाशक, एंटीबायोटिक, एंटीफंगल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल जैसी रोजाना इस्तेमाल होने वाली दवाइयां शामिल हैं, जो लाखों मरीजों द्वारा नियमित रूप से ली जाती हैं।

विभाग ने संबंधित कंपनियों को इन बैचों को तुरंत बाजार से वापस लेने और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अन्य बैचों की नियत अंतराल पर क्वालिटी टेस्टिंग के आदेश भी जारी किए गए हैं।

  1. पैरासिटामॉल टैबलेट IP 650 mg

बैच: PCT 25092

एक्सपायरी: 04/2027

  1. Cefpodoxime Proxetil Dispersible Tablets (DV-Sef-200)

बैच: CT25035G

एक्सपायरी: 04/2027

  1. Ramipril Tablets IP (Reminex 2.5)

बैच: SD-1457

एक्सपायरी: 06/2027

  1. Itraconazole Capsules IP 100 mg

बैच: 1725-230

एक्सपायरी: 09/2027

  1. Ramipril-Metoprolol SR Tablets (Remeril-M 25/25)

बैच: T24 ॺ554 A

एक्सपायरी: 10/2026

  1. Ramipril Tablets IP 2.5 mg (Kedpril 2.5)

बैच: GVD0644

एक्सपायरी: 12/2026

उपभोक्ताओं के लिए क्या है सलाह?

अगर आपके पास ये बैच मौजूद हैं, तो डॉक्टर या मेडिकल स्टोर से तुरंत संपर्क करें। दवाओं के बैच नंबर चेक करें, तभी सेवन करें। किसी भी असामान्य लक्षण पर डॉक्टर से सलाह लें।

राजस्थान औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने बताया कि बाजार में उपलब्ध सभी संवेदनशील श्रेणी की दवाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। विभाग जल्द ही एक और विस्तृत रिपोर्ट जारी करेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *