Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बनाया कांग्रेसी नेता को ब्रांड एंबेसडर, मीडिया में मचा बवाल तो हटाया…
Image

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बनाया कांग्रेसी नेता को ब्रांड एंबेसडर, मीडिया में मचा बवाल तो हटाया…

RASHTRADEEP NEWS

अमृत पर्यावरण महोत्सव एक पेड़ देश के नाम और एक पेड़ मां के नाम के तहत 7 अगस्त को प्रदेश भर में पौधरोपण होगा। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए अच्छा काम करने वालों को 3 साल के लिए पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर बना रही है। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग शामिल हों।

मदन दिलावर ने लेटर जारी कर किया निरस्त 

शिक्षा पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने एक पत्र जारी कर पूर्व में गहरी फाउंडेशन के अध्यक्ष और कांग्रेसी कार्यकर्ता बलदेव गोरा के नाम से जारी पत्र को निरस्त किया है। मंत्री मदन दिलावर के कार्यालय से जारी पत्र में बलदेव गोरा को लिखा गया है कि आपको संबोधित पत्रांक SPL-226 दिनांक 19.07.2024 जो कि पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर से संबंधित है। इसे परिहार्य कार्य से तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।

बलदेव गोरा को 19 जुलाई को बनाया था ब्रांड एंबेसडर 

19 जुलाई को कांग्रेसी कार्यकर्ता बलदेव गोरा को गहरी फेडरेशन अध्यक्ष के रूप में पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी की काफी आलोचना हुई थी। लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि शायद भाजपा के पास कार्यकर्ता नहीं है, इसलिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है। राज्य सरकार के संज्ञान में जैसे ही यह जानकारी पहुंची। 23 जुलाई को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अपने पूर्व के आदेश को निरस्त करते हुए पत्र जारी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *