Bikaner Breaking
  • Home
  • Education
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की सख्ती, छात्रा की शिकायत पर शिक्षिका सस्पेंड…
Image

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की सख्ती, छात्रा की शिकायत पर शिक्षिका सस्पेंड…

Education Minister Madan Dilawar

राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को कोटा जिले के मोड़क गांव में एक मोहल्ला बैठक के दौरान विद्यालयी शोषण की गंभीर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शिक्षिका को निलंबित करने के निर्देश जारी किए।

गांव की 11वीं कक्षा की छात्रा आयुषी कुमावत ने आरोप लगाया कि उसके चाचा और विद्यालय की भौतिक विज्ञान शिक्षिका सविता मीणा के बीच पुस्तकालय से संबंधित विवाद के चलते शिक्षिका ने व्यक्तिगत दुश्मनी निकालते हुए छात्रा को जानबूझकर परीक्षा में फेल कर दिया।

छात्रा ने बताया कि, शिकायत के बाद दोबारा जांच में सप्लीमेंट्री दी गई, लेकिन 70.40 प्रतिशत अंक आने के बावजूद उसे फेल घोषित किया गया, जबकि उससे कम अंक वाले छात्रों को उत्तीर्ण कर दिया गया। शिक्षा मंत्री दिलावर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से पूरी जानकारी लेकर तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। जानकारी में यह भी सामने आया कि उक्त शिक्षिका के विरुद्ध पूर्व में भी कई शिकायतें दर्ज हैं, जिसके चलते उन्हें एपीओ किया गया था, लेकिन वह कोर्ट से स्टे लेकर वापस पदस्थ हो गई थीं।

मंत्री दिलावर ने कहा, “बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ और व्यक्तिगत द्वेष के आधार पर फैसले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। शिक्षा मंदिर में ऐसी सोच रखने वालों के लिए कोई जगह नहीं।”

इस निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने सविता मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *