Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बुजुर्ग महिला पर हमला, मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी…
Image

बुजुर्ग महिला पर हमला, मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और धमकी देने की घटना दर्ज की गई है। पीड़िता रामकंवरी (69) ने इस संबंध में महेन्द्र नामक युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 15 फरवरी दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और बाद में जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला ने जसरासर पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सत्यता और परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *