Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • इस घर में 9.53 करोड़ आया बिजली बिल…
Image

इस घर में 9.53 करोड़ आया बिजली बिल…

RASHTRADEEP NEWS

जयपुर में एक घर का बिजली बिल 9.53 करोड़ आया है। राजस्थान सरकार की तरफ से बिजली बिलों में छूट दी जा रही है। घर पर 10 किलो वाट का सोलर पैनल भी लगा है, इसके बावजूद बिल करोड़ों में आया। अजमेर रोड स्थित रिसर्चर राजीव तिवारी के घर शुक्रवार को बिल आया तो वह देखकर चौंक गए। काफी देर तक तो वे गणना करने में लगे रहे कि बिल कितने का है। पहले उन्हें लगा कि शायद 9 लाख का बिल है, फिर दुबारा से पढ़ा तो पता चला 9.53 करोड़ रुपए का बिल है। उन्होंने बताया कि घर में पांच सदस्य रहते हैं और एसी का इस्तेमाल भी दिन में चंद घंटे ही होता है। इतना बिल पूरी कॉलोनी में आज तक किसी का नहीं आया।

तिवारी ने बताया कि घर में मार्च 2023 से 10 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाया था, तब से फरवरी 24 को छोड़कर बिल माइनस में आ रहा था। उन्होंने बताया कि मार्च 2024 में -319, फरवरी 2024 में 6967, जनवरी में -818, दिसंबर 2023 में 3650, नवंबर 2023 में 3418 बिल आया था। फरवरी में बेटे की शादी थी इसलिए खपत ज्यादा हुई। फिर भी बिल छह हजार ही आया। सोलर पैनल लगने के बाद खपत 1000 यूनिट से ऊपर नहीं गई। अब अप्रैल में एक महीने में 825 यूनिट की खपत दिखाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *