RASHTRA DEEP NEWS BIKANER। जयपुर- फिर महंगाई की मार, विधानसभा स्थगित होते ही फ्यूल सरचार्ज का झटका, 31 पैसे प्रति यूनिट का भार, जनता से वसूलेंगे 562 करोड़।

कोयला खरीद के नाम पर एक बार फिर बिजली उपभोक्ताओं पर फ्यूल सरचार्ज का बोझ डाल दिया गया है। उपभोक्ता को अप्रेल में जारी होने वाले बिल में 31 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त राशि देनी होगी।
इसके जरिए डिस्कॉम्स 562 करोड़ रुपए वसूलेगा। प्रति उपभोक्ता के बिल में 150 से 600 रुपए का भार आएगा।














