Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सेना और पैरा SF का साझा ऑपरेशन…
Image

जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सेना और पैरा SF का साझा ऑपरेशन…

Jammu and Kashmir Operation

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस, 2 पैरा स्पेशल फोर्स (SF) और 17 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के जवानों ने इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रुक-रुक कर दोनों ओर से फायरिंग जारी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

लोगों से घरों में रहने की अपील

सुरक्षा कारणों को देखते हुए प्रशासन ने स्थानीय लोगों को अपने घरों में ही रहने और अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है। फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *