Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में फर्जी नोटों का काला कारोबार बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार…
Image

बीकानेर में फर्जी नोटों का काला कारोबार बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार…

Bikaner Crime News

बीकानेर रेंज पुलिस ने नकली नोटों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। आईजी हेमंत शर्मा के निर्देशों पर चूरू एजीटीएफ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एनएच-52 स्थित आदित्य होटल के पास छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन करोड़ रुपए के नकली नोट, ठगी में इस्तेमाल की जाने वाली दो लग्जरी कारें, पैकिंग सामग्री, और नकद दो लाख रुपए बरामद किए हैं।

पकड़े गए सभी आरोपी हरियाणा निवासी हैं और पिछले कुछ समय से राजस्थान में सक्रिय थे। पुलिस के अनुसार यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर ठगी और नकली नोटों की सप्लाई से जुड़ा हुआ था।

चूरू के वार्ड 47 निवासी हरिराम ने रिपोर्ट दी थी कि दीपावली के लिए बैंक से निकाले गए 50 हजार रुपए के बदले आरोपियों ने 10 लाख रुपए देने का झांसा दिया। हाईवे पर ले जाकर आरोपियों ने असली नोट लेकर उसे सफेद कागजों की डमी गड्डियां थमा दीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जय यादव ने विशेष टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एनएच-52 स्थित आदित्य होटल के पास से गैंग के सातों सदस्यों को दबोच लिया।

  • नकली नोट: लगभग ₹3 करोड़
  • नकद राशि: ₹2 लाख
  • ठगी में लिए गए असली ₹50 हजार
  • दो लग्जरी कारें
  • नकली नोट बनाने की पैकिंग सामग्री


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *