🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर शहर में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। करणी रीको क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी ईमेल आईडी बनाकर रीको कार्यालय के उच्च अधिकारियों को भ्रामक और आपत्तिजनक मेल भेजने का मामला दर्ज हुआ है।
इस संबंध में करणी रीको के प्रशांत सागर ने मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार 1 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 के बीच अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी ईमेल आईडी तैयार कर रीको के वरिष्ठ अधिकारियों को ईमेल भेजे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने घोर उपहति कारित करने के उद्देश्य से भय उत्पन्न किया तथा गलत तथ्यों के आधार पर अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर एंगल को ध्यान में रखते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।














