Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • फर्जी निवेश स्कीम का खुलासा, SOG ने पकड़ा 24 साल का ठगी मास्टरमाइंड…
Image

फर्जी निवेश स्कीम का खुलासा, SOG ने पकड़ा 24 साल का ठगी मास्टरमाइंड…

Rajasthan SOG News

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने देशभर में फैली ठगी की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक का पर्दाफाश किया है। फर्जी निवेश योजनाओं (Fake Investment Schemes) के जरिए करोड़ों रुपए ऐंठने वाले मास्टरमाइंड प्रिंस सैनी उर्फ बंशीलाल (24) समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी जोधपुर निवासी प्रिंस सैनी, उसकी मंगेतर ममता भाटी (ब्यावर) और साथी दिनेश बागड़ी (नागौर) ने मिलकर वेबसाइट और सोशल मीडिया पर झूठे प्रचार कर हजारों लोगों को जाल में फंसा लिया।

ऐसे रची ठगी की पटकथा

प्रिंस ने “6 लाख में एसयूवी कार दिलाने” का झांसा देकर करीब 250 लोगों से 15 करोड़ रुपए वसूले। हेलिकॉप्टर से आयोजनों में पहुंचकर खुद को वीआईपी दिखाता था। धार्मिक आयोजनों और चैरिटी में लाखों दान देकर लोगों का विश्वास जीतता था।

जांच में सामने आया कि आरोपियों की कंपनी हार्वेस्ट एआई टेक्नोलॉजी प्रा. लि. के खातों में 6 लाख से भी कम राशि है। जबकि स्कीम्स चलाकर इन्होंने 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली।

पहले भी ठगी में लिप्त

  • 2017 में 12वीं में फेल होने के बाद बंशीलाल ने Tronet World नाम से कंपनी शुरू की और 54 लोगों से 6.48 लाख रुपए ठगे।
  • 2022 में Grow More Education Pvt Ltd के नाम से ऑनलाइन कोचिंग का झांसा देकर 2,200 छात्रों से 66 लाख रुपए वसूल लिए।
  • हाल ही में नई स्कीम लाई जिसमें ₹2,380 निवेश पर 11 महीने में ₹8,000 रिटर्न और रोज़ाना लकी ड्रॉ से बाइक-स्कूटी देने का लालच दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *